
x
...अश्लील हरकत करते पाए गए.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में कपल्स का दिखना कोई नई बात नहीं है. लेकिन बीते दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कपल्स मेट्रो के भीतर ही अश्लील हरकत करते पाए गए. इन दिनों लोग इस मसले पर खासा नाराजगी जता रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करते हुए एक शख्स ने कपल की शिकायत की है. उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बहुत अजीब लग रहा है, कृपया मदद करें.'
वीडियो के साथ दिल्ली मेट्रो के डीसीपी और डीएमआरसी को भी टैग किया गया है. इसे अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है. इसमें एक कपल को साथ बैठे देखा जा सकता है, हालांकि वो अश्लील हरकत नहीं कर रहे. लड़की ने लड़के के कंधे पर सिर रखा हुआ है. इसी वजह से इस शख्स के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर उलटा इसकी ही क्लास लगा दी.
Tagsदिल्ली मेट्रो में कपल्सदिल्लीदिल्ली मेट्रोदिल्ली न्यूज़Couples in Delhi MetroDelhiDelhi MetroDelhi News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





