भारत

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पति को साली, साला और सास ने पीटा

jantaserishta.com
27 March 2022 3:11 PM IST
ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पति को साली, साला और सास ने पीटा
x

DEMO PIC

एक युवक अपनी पत्नी से मिलने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है.

जमुई: बिहार के जमुई जिले में एक युवक अपनी पत्नी से मिलने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है. उसका कहना है कि जब वो अपनी पत्नी को मायके से ससुराल चलने के लिए कहता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है. पिटाई और प्रताड़ना से परेशान पति अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है.

पीड़ित युवक का नाम विकास कुमार और उसकी पत्नी का नाम रिंकी कुमारी है. विकास का कहना है कि वह अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है. लेकिन ससुराल वाले दामाद के दुश्मन बन बैठे हैं. अपनी बेटी को दामाद के साथ भेजना नहीं चाहते. विकास अपनी पत्नी को घर लाने के लिए 7 सालों से परेशान है.
पेशे से मजदूर विकास की शादी 2011 में जमुई जिले के सोनो थाना के औरेया गांव में रिंकी कुमारी से हुई थी. साल 2014 में विकास पत्नी को लेकर दमन चला गया. जहां से वो साल 2015 में लौटा और पत्नी के साथ होली मनाने ससुराल गया. लेकिन होली के बाद जब पत्नी को वापस घर लाना चाहा, तो ससुरालवालों ने मना कर दिया. फिर पत्नी को छोड़कर बेटे के साथ विकास अपने घर लौट गया. कई बार गुहार के बाद भी मायके वालों ने अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजा. जब विकास ने कोर्ट का शरण लिया, तब जाकर कुछ समय के लिए पत्नी उसके पास लौटी.
फिर दोबारा साल 2021 में उसकी पत्नी अपने मायके गई. फिर वही ड्रामा शुरू हो गया. विकास के ससुराल वालों ने बेटी को उसके पास नहीं जाने दिया. जब विकास ससुराल गया तो उससे पैसे की मांग की गई. उसने पांच हजार रुपये दिए. लेकिन जब पत्नी को घर लाना चाहा तो उसे कमरे में बंद कर साली, साला और सास ने बुरी तरह पिटाई की. जिसके बाद गंभीर हालत में विकास को डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया. कई दिनों के इलाज के बाद जब वह घर लौटा और पत्नी को वापस अपने घर लाने की मांग की. फिर भी उसे आने नहीं दिया गया. विकास का कहना है कि उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं.
अब मामले को लेकर सोनो थाने में केस दर्ज हुआ है. विकास ने मामले को लेकर एसपी शौर्य सुमन को आवेदन दिया है. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story