भारत
भाजपा विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज के मामले पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के खिलाफ परिवाद पत्र
Shantanu Roy
15 July 2023 5:06 PM GMT

x
पटना (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज के मामले में पटना की एक अदालत में शनिवार को एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। इस परिवाद पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा सहित छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पटना व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू द्वारा एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। भाजपा नेता के अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार बताया कि आईपीसी धारा 302, 307, 323, 341, 354 और 120बी के तहत परिवाद पत्र दायर किया गया है।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 13 जुलाई को पटना गांधी मैदान से विधानसभा तक शांतिपूर्ण मार्च पहले से ही निर्धारित था। भाजपा के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने हमला कर दिया। जैसे ही डाक बंगला चौराहा के पास मार्च पहुंचा, पुलिस ने एक साथ वाटर कैनन, अश्रु गैस और लाठी से हमला कर दिया। इसकी वजह से पार्टी के नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा, पटना डीएसपी अशोक कुमार सिंह, गांधी मैदान थाना के प्रभारी पदाधिकारी अरुण कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story