भारत

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत, समोसे के साथ प्लेट और चम्मच नहीं मिलती, जानें मामला

jantaserishta.com
6 Sept 2022 5:16 PM IST
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत, समोसे के साथ प्लेट और चम्मच नहीं मिलती, जानें मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अजीबोगरीब मामला सामने आया है.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी कि उसके इलाके की एक नाश्ते की दुकान में समोसा खरीदने पर प्लेट और चम्मच नहीं दी जाती. सोशल मीडिया पर लोग अब इस शिकायत पर खूब चटखारे ले रहे है.
दरअसल, वंश बहादुर नाम के एक शख्स ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई कि ''छतरपुर बस स्टैंड पर राकेश समोसा नाम से दुकान है. यहां जो व्यक्ति समोसा पैक करवाता है, उसे कटोरी-चम्मच नहीं दी जाती. कृपया समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करवाएं.''
बता दें कि यह मामला 30 अगस्त का है. बस स्टैंड और शहर के बीचों-बीच होने से राकेश समोसा की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से देर रात तक लगी रहती है.
वंश बहादुर एक दिन दुकान पर समोसा लेने गया था. समोसा पैक करने वाले कर्मचारी ने उसे चम्मच-कटोरी नहीं दी. जिसके बाद उसने सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत कर दी. यहां समोसे के साथ दही की ठंडी लस्सी और रसगुल्ले भी मिलते हैं.
इस अजीबोगरीब शिकायत को सीएम हेल्पलाइन में स्वीकार भी कर लिया गया. लेकिन करीब 5 दिनों तक माथापच्ची करने के बाद 5 सितंबर को शिकायत को बंद कर दिया गया. इसके साथ ही टिप्पणी लिखी गई कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर आपके द्वारा ऑनलाइन दर्ज शिकायत मांग/सुझाव से संबंधित होने के कारण शिकायत को नस्तीबद्ध किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story