भारत

खड़गे के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, हिंदू सेना ने कहा- 'पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य'

jantaserishta.com
26 Oct 2026 1:06 PM IST
खड़गे के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, हिंदू सेना ने कहा- पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने खड़गे पर एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
यह शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। विष्णु गुप्ता ने कहा कि हाल ही में एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता के खिलाफ बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
शिकायत में कहा गया है, "हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के खिलाफ बहुत ही खराब और अपमानजनक व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। उन्होंने 'मोदी का बाप' जैसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है।"
विष्णु गुप्ता ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इससे करोड़ों नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सार्वजनिक शांति भी भंग हो सकती है।"
उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, इसलिए दिल्ली पुलिस को मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करनी चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। विष्णु गुप्ता ने कहा, "एक जिम्मेदार नागरिक और हिंदू सेना के प्रमुख के रूप में, मैं संवैधानिक पद के इस खुले अपमान को नजरअंदाज नहीं कर सकता।"
हिंदू सेना के अध्यक्ष ने आगे कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ, अपमानजनक टिप्पणी करने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करने के लिए तुरंत एफआईआर दर्ज करें, और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story