भारत

सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद लालू यादव मुश्किल में

jantaserishta.com
30 Sept 2024 4:23 PM IST
सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद लालू यादव मुश्किल में
x
बीएनएसएस की धारा 352, 353, 351(2), (3), 192, 196 के तहत आरोप लगाया है.
मुजफ्फरपुर: बिहार की एक अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है। इस परिवाद पत्र में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने तुच्छ राजनीति के लिए ऐसा पोस्ट किया, जिसमें पूरे बिहार को दुष्कर्मी बताया गया है।
अपर मुख्य दंडाधिकारी पश्चिमी मुजफ्फरपुर की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया है, जिसमें उन्होंने बीएनएसएस की धारा 352, 353, 351(2), (3), 192, 196 के तहत आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि लालू यादव के एक्स पर पोस्ट से एक बिहारवासी होने के नाते काफी मर्माहत हुए हैं। उन्होंने परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी ने जान-बूझकर एक साजिश और षड्यंत्र के तहत बिहार की करोड़ों जनता को दुष्कर्मी बता दिया। परिवाद पत्र में बिहार के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बताया कि अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए तारीख 24 अक्तूबर को निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अपनी बातें लिखी, जिस पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story