भारत
गुलाबी नोट को देखकर 'लाल' हो रहे! 2000 का नोट लेने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मी के खिलाफ शिकायत
jantaserishta.com
27 May 2023 3:48 PM IST

x
DEMO PIC
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया और कर्मचारी को 2000 का नोट दिया, लेकिन उसने नोट लेने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 में 2,000 रुपये का नोट लेने से मना करने पर एक पेट्रोल पंप कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को कोटला थाने में शिकायत मिली थी कि साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 के एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने 2000 रुपये का नोट लेने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने स्कूटर में पेट्रोल भरवाने के लिए साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 स्थित एक पेट्रोल पंप पर गया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया और कर्मचारी को 2000 का नोट दिया, लेकिन उसने नोट लेने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसपेट्रोल पंप कर्मी2000 का नोट2000 नोटdelhidelhi newsdelhi policepetrol pump worker2000 note
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





