भारत

फ्री में पेट्रोल पाने मची होड़: तिरंगा यात्रा में पेट्रोल की लूट, भगदड़ के बाद आपस में ही भिड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता

jantaserishta.com
16 Aug 2021 9:04 AM IST
फ्री में पेट्रोल पाने मची होड़: तिरंगा यात्रा में पेट्रोल की लूट, भगदड़ के बाद आपस में ही भिड़ गए बीजेपी कार्यकर्ता
x
नौबत मारपीट तक पहुंच गई.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक संजय कुमार गुप्ता की तिरंगा यात्रा में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए भगदड़ मच गई. हालात कुछ इस कदर बेकाबू हुए कि बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित किड्जी स्कूल कैम्पस का है.

बताया जाता है कि तिरंगा यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने फ्री में पेट्रोल देने की घोषणा की थी. जब लोग अपने-अपने बाइको से तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे तो जान हथेली पर रखकर पेट्रोल से भरी बोतल लूटते हुए नजर आए, जबकि हजारों की इस भीड़ में आग की इक छोटी सी चिंगारी भारी तबाही मचा सकती थी.


कौशांबी में चायल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था. बीजेपी विधायक ने जनपद वासियों से बड़ी तादाद में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आवाहन भी किया था. तिरंगा यात्रा की शुरुआत भरवारी के किड्जी स्कूल कैम्पस से हुई है.
तिरंगा यात्रा करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर देर शाम सरांय अकिल कस्बे में पहुंची. विधायक के इस तिरंगा यात्रा में लापरवाही की भयावह वीडियो सामने आया है, उसमें आग की इक छोटी सी चिंगारी सैकड़ो लोगो की जिंदगियां खत्म कर सकती थी.
बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए फ्री में पेट्रोल दिए जाने की व्यवस्था की थी. इसके लिए हजारों बोतलों में पेट्रोल भरकर पहले से ही खुले आसमान के नीचे स्कूल कैम्पस में रखा गया था. तिरंगा यात्रा के शुरुआत में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई.
हालात कुछ इस कदर बेकाबू हुए की बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और मारपीट पर उतारू हो गए. हालांकि, बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक उनका यात्रा कार्यक्रम सफल रहा.
पेट्रोल बांटे जाने और भगदड़ जैसे हालात होने के सवाल पर अपनी जिम्मेदारी का ठीकरा बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विरोधी पार्टियों पर थोप दिया. अति उत्साहित विधायक यही नहीं रुके उन्होंने कहा विरोधी चिन्हित हो गए है, जल्द कार्रवाई कराएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story