भारत

सीपीयू में मूट कोर्ट के फाइनल में गूंजे दमदार तर्क

Shantanu Roy
8 Nov 2026 8:47 PM IST
सीपीयू में मूट कोर्ट के फाइनल में गूंजे दमदार तर्क
x
भोरंज। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर के विधि विभाग द्वारा दो दिवसीय 9वीं मेहर चंद महाजन इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के एलएलबी एवं बीए,एलएलबी पाठ्यक्रमों की कुल 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कानूनी समझ, तार्किक क्षमता तथा वकालत कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रारंभिक एवं सेमिफाइनल चरण आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिभागी टीमों ने दिए गए विधिक मामले के विभिन्न पहलुओं का गहन
अध्ययन
करते हुए अपने तर्क प्रस्तुत किए। दूसरे दिन आयोजित फाइनल राउंड में टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएलबी प्रथम वर्ष की टीम-10 (विशाल, रिचा एवं अंकित) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम-5 (निखित, हिमानी एवं बबीता) उपविजेता रही। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री गुलशन संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता अधिवक्ता रतन चंद राणा एवं अधिवक्ता सुमित कुमार ने की।
Next Story