कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार, 14 करोड़ की ठगी का आरोपी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को ठगने के आरोप में शुक्रवार को एक भगोड़े को गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार, आरोपी की पहचान 40 साल के अमित अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मिगसन ग्रीन मेंशन, सूरजपुर साइट-सी, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है. हालांकि , पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ 2018 में दो FIR दर्ज की गई थी. जिसमें इंडियन फैक्टरिंग एंड फाइनेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत सिग्नेचरी ने बताया कि जीनियस माइंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डॉयरेक्टर और अधिकारी उनसे फैक्ट्री फेसिलिटी ट्रेड फाइनेंस की सहायता के लिए मिले और उन्होंने अपनी कंपनी का बड़ा टर्न-ओवर बताते हुए फेक इनवॉइस दिखाकर उन्हें बड़े लोन अमाउंट के लिए प्रभावित किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





