भारत

सोलन में बनेंगे सामुदायिक स्थल, नगर निगम ने रखा 4.20 करोड़ का बजट

Shantanu Roy
27 Oct 2026 9:38 PM IST
सोलन में बनेंगे सामुदायिक स्थल, नगर निगम ने रखा 4.20 करोड़ का बजट
x
सोलन। शहर में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और नागरिकों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगर निगम सोलन की ओर से युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामुदायिक स्थलों के विकास की योजना बनाई है। इस पहल का उद्देश्य शहर में ऐसे स्थानों को विकसित करना है, जहां विभिन्न आयु वर्ग के लोग एकत्रित होकर सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकें। इससे शहर में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों को आपसी मेलजोल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। नगर निगम की इस योजना के लिए 4.20 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। शहरों में बढ़ती आबादी और सीमित सार्वजनिक स्थानों के कारण लोगों के लिए आपसी संवाद और सामूहिक गतिविधियों के अवसर कम होते जा रहे हैं। ऐसे में सामुदायिक स्थलों का विकास नागरिकों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।
Next Story