भारत
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर
jantaserishta.com
18 April 2025 4:13 PM IST

x
मचा हड़कंप.
जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी के सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार को मरीज बनकर पहुंचे चार-पांच लोगों ने उन पर कुदाल, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से हमला किया।
इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई हैं और उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हमलावर कौन थे और हमले की वजह क्या थी, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
बताया गया कि शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) की प्रभारी ज्योति कुमारी अपने क्वार्टर पर थीं। सुबह करीब नौ बजे चार-पांच लोग पहुंचे। उन्होंने एक मरीज को दिखाने की बात कही। ज्योति जैसे ही बाहर निकलीं, उन पर हथियारों से कई वार किए गए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
हमलावर घटनास्थल पर एक कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गए। ज्योति पिछले पांच साल से इस आरोग्य केंद्र में पदस्थापित हैं। जिस समय उन पर हमला हुआ, उनके पति भी घर के अंदर थे। वह चीख सुनकर बाहर आए तो ज्योति खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्हें तुरंत महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में जुटी हुई है। ज्योति कुमारी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही अपने परिवार के साथ रहती थीं।
इस हमले से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पटमदा रेंज के डीएसपी वचनदेव कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी टीएमएच पहुंचे हैं। जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल भी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Tagsजमशेदपुरसामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीजमशेदपुर न्यूज़JamshedpurCommunity Health OfficerJamshedpur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





