भारत
कोलकाता के मोमिनपुर में सांप्रदायिक हिंसा, 30 से अधिक हिरासत में
jantaserishta.com
10 Oct 2022 5:22 PM IST

x
कोलकाता (आईएएनएस)| दक्षिण कोलकाता के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई छिटपुट झड़पों के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रविवार की देर रात से शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी संघर्षों को और बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस दल को तैनात किया गया।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया है कि दो समूहों के बीच पहले बहस हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। मोमिनपुर और उससे सटे मयूरभंज रोड के कुछ घरों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और उस प्रक्रिया में एक पुलिस उपायुक्त सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। लोगों के एक समूह ने स्थानीय एकबलपुर थाने के सामने धरना भी दिया।
स्थिति को देखते हुए सोमवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार को पुलिस दल ने रोक दिया। मजूमदार समेत उसके चार साथियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की मांग की है।
उन्होंने सुकांता मजूमदार को हिरासत में लेने और अशांत क्षेत्र में पहुंचने के उनके लोकतांत्रिक अधिकार से इनकार करने वाली शहर की पुलिस की भी आलोचना की। अधिकारी ने कहा, जितना हो सके कोशिश करें। लेकिन आप भाजपा को नहीं रोक पाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





