भारत
सांप्रदायिक तनाव: पथराव में 3 घायल, भारी पुलिस बल तैनात
jantaserishta.com
17 April 2023 4:05 PM IST

x
जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है.
भोपाल (आईएएनएस)| राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 260 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद हुई हिंसा में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रविवार को एक रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी मना रहे छात्रों (हिंदू और मुस्लिम दोनों) के एक समूह की मुस्लिम युवकों के एक समूह ने पिटाई कर दी। इसके बाद तनाव व्याप्त हो गया।
खंडवा जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खंडवा एसपी सतेंद्र शुक्ला ने मीडिया को बताया, स्थिति नियंत्रण में है, पुलिस इलाके में मार्च कर रही है।
पुलिस ने कहा कि रविवार को एक रेस्तरां में जन्मदिन मनाने पर एक मुस्लिम लड़की, एक स्कूल लैब शिक्षक और एक हिंदू पुरुष छात्र की चार मुस्लिम युवकों ने पिटाई की। आरोपी अपने साथ शिक्षक और हिंदू छात्र को भी ले गए।
इसके बाद आधी रात को कॉर्पोरेटर अशफाक सिगड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मोघाट थाना व लाल चौक पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पथराव किया। पथराव में तीन आम लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि लड़की की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसका अपहरण किया गया था और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दावा किया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं।
सोमवार को दक्षिणपंथी संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन को इलाके में धारा 144 लगानी पड़ी। खरगोन में पिछले साल 10 अप्रैल को बड़े पैमाने पर दंगा भड़कने के ठीक एक साल बाद मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव का यह ताजा दौर देखा गया है।
Tagsएमपीखंडवाखंडवा न्यूज़खंडवा पुलिससांप्रदायिक तनावmpkhandwakhandwa newskhandwa policecommunal tension
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





