सड़क दुर्घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव, पुलिस ने दंगा करने के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार किया

वडोदरा: वडोदरा. गुजरात के वडोदरा शहर में एक मामूली सड़क दुर्घटना के कारण सांप्रदायिक तनाव फैल गया और दंगाइयों ने एक-दूसरे पर पथराव करने के अलावा एक पूजा स्थल तथा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार देर रात हुई इस घटना के बाद से पुलिस ने दंगा करने के आरोप में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में से 19 दंगा करने में शामिल थे, जबकि तीन सड़क दुर्घटना से जुड़े हुए थे. इस हिंसा में तीन लोग घायल हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





