भारत

दीपावली की रात सांप्रदायिक झड़पें, कई दंगाई गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Oct 2022 8:57 AM IST
दीपावली की रात सांप्रदायिक झड़पें, कई दंगाई गिरफ्तार
x
देखें वीडियो।
वडोदरा (आईएएनएस)| वडोदरा में दिवाली की रात सांप्रदायिक झड़पें हुईं और मंगलवार सुबह तक पुलिस कम से कम एक दर्जन दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। शहर के पानीगेट इलाके में सोमवार रात को झड़प हुई।
स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए वडोदरा के पुलिस उपायुक्त यशपाल जगनिया ने कहा, "हिंसा के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, शहर भर के कर्मियों को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। घर की छत से पुलिस पर पेट्रोल बम फेंका गया, इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।"
अधिकारियों ने कहा कि झड़प शुरू होने से पहले स्ट्रीट लाइट काट दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के दंगाइयों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
एक स्थानीय निवासी के अनुसार, एक कॉलेज के पास पटाखे फोड़ने को लेकर झड़प हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story