फैली सनसनी: आमलोग हुए परेशान, वजह है नायक और खलनायक गैंग का आतंक

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में इन दिनों 2 गैंग की गुंडई से लोगों में दहशत है. नायक और खलनायक गैंग के कारनामों से आमलोग परेशान हैं. फिलहाल नायक गैंग की गुंडई सामने आई है. गैंग ने दो युवकों की बुरी तरह से पिटाई की है. एक युवक को बाग में ले जाकर पहले उन्हें निर्वस्त्र किया गया और उसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई. युवक को मुर्गा भी बनाया गया. दूसरे युवक को उनके घर के बाहर ही गैंग के गुंडों ने पीटा. पिटाई के बाद युवक को घसीट कर भी ले गए. दोनों युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डाला गया है. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरदोई पुलिस हरकत में आई है. जिले के एसपी ने बतया कि अभी तक गैंग को लेकर तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





