भारत
'कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा हूं' , बिजनेसमैन ने मौत को लगाया गले
jantaserishta.com
28 July 2023 9:58 AM IST

x
जांच जारी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक बिजनेस मैन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी को बताया जाता है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सूर्य हाइट्स सोसायटी, चिपयाना बुजुर्ग के फ्लैट नंबर सी-138 में रहने वाले कर्मवीर (40) ने खुदकुशी कर ली। मृतक ने सोसायटी में बने सिकंदर चौधरी के ऑफिस में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का एक फैक्ट्री सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पार्टनरशिप पर था। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा हूं।
शुरू होगी मिनी इलेक्ट्रिक बस सेवा
ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। अथॉरिटी के नए सीईओ ने शहर में इंटरसिटी मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। बसे चलाने की इच्छुक कंपनियों के प्रपोजल मांगा गया है। शुरुआत में 10 बसें चलाई जाएंगी। आगे रिस्पांस देखकर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगे। दूसरी ओर नोएडा रेल कारपोरेशन की ओर से सिटी बस सेवा चलाने की तैयारी है। इसके लिए कई बार शर्तों में बदलाव हुआ लेकिन अड़चन अभी दूर नहीं हुई है।
Tagsग्रेटर नोएडाबिजनेसमैनबिजनेसमैन खुदकुशीसुसाइड नोटग्रेटर नोएडा पुलिसGreater NoidaBusinessmanBusinessman SuicideSuicide NoteGreater Noida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





