भारत

नागालैंड से AFSPA हटाने के लिए बनेगी कमिटी, गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में हुआ फैसला

jantaserishta.com
26 Dec 2021 5:29 PM IST
नागालैंड से AFSPA हटाने के लिए बनेगी कमिटी, गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में हुआ फैसला
x

AFSPA Withdrawal News: नागालैंड में हुई हिंसा के बाद राज्य से AFSPA (Armed Forces Special Powers Act) की वापसी की मांग जोर-शोर से उठाई जाने लगी है. नागालैंड के मुख्यमंत्री ने भी राज्य से अफस्पा को वापस लेने की मांग की थी. अब नागालैंड सरकार ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ हुई मीटिंग के बारे में जानकारी शेयर की है.

नागालैंड सरकार (Nagaland Govt) के जारी किए गए बयान के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने 23 दिसंबर को नागालैंड में मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की थी. बैठक में नागालैंड के मुख्यमंत्री, असम के सीएम (Assam CM) और अन्य ने भाग लिया.
नागालैंड सरकार (Nagaland Government) ने बयान में कहा है कि इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि नागालैंड में AFSPA को वापस लेने की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी. राज्य सरकार के मुताबिक समिति 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी और नागालैंड से अशांत क्षेत्र और अफस्पा (AFSPA) को वापस लेना इसकी सिफारिशों के आधार पर होगा.
जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक मीटिंग में चर्चा की गई कि ओटिंग की घटना में सीधे तौर पर शामिल सैन्य इकाई और सैन्य कर्मियों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के जरिए तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी.
नागालैंड में क्या हुआ था?
नागालैंड के मोन जिले में एक के बाद एक गोलीबारी की तीन घटनाओं में सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 11 अन्य घायल हुए. पुलिस ने बताया था कि गोलीबारी की पहली घटना संभवत: गलत पहचान का मामला थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story