भारत

ग्रेटर नोएडा: 5 जुलाई से 27 गांवों के लीज बैक के प्रकरणों पर समिति की सुनवाई

jantaserishta.com
29 Jun 2023 3:22 PM IST
ग्रेटर नोएडा: 5 जुलाई से 27 गांवों के लीज बैक के प्रकरणों पर समिति की सुनवाई
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर किसानों की आबादी विनियमावली (लीज बैक) के प्रकरणों को सुलझाने के लिए समिति की सुनवाई जारी है। प्राधिकरण ने बचे 27 गांवों की सुनवाई का भी रोस्टर जारी कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि 5 जुलाई को डाढ़ा और हल्दौना, 12 को लुक्सर और चुहड़पुर खादर, 19 को बिरौंडा व बिरौंडी चक्रसेनपुर, 26 को मायचा व कासना, 2 अगस्त को खोदना खुर्द , 9 को डाबरा और थापखेड़ा, 16 को फतेहपुर-रामपुर व पाली, 23 को रोजा याकूबपुर, 13 सितंबर को जुनपत व घंघौला, 20 सितंबर को तुस्याना व मलकपुर, 27 सितंबर को सिरसा, 4 अक्टूबर को खानपुर, 11 अक्टूबर को खेड़ा चौगानपुर, 18 अक्टूबर को ऐमनाबाद व अजायबपुर, 25 अक्टूबर को तुगलपुर, 8 नवंबर को सैनी और 22 नवंबर को साकीपुर व हजरतपुर के लीजबैक की सुनवाई होगी।
एसीईओ ने बताया कि इस सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि पर किसान साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपनी समिति के सामने रख सकते हैं। अब तक जिन 10 गांवों के लीज बैक प्रकरणों पर सुनवाई हो चुकी है, उनको शीघ्र निस्तारित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। गौरतलब है कि यहां पर किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। जिसके निस्तारण को लेकर प्राधिकरण ने अब अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और लगातार इन मसलों पर सुनवाई हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story