भारत

कर ली आत्महत्या, छात्रा ने सुसाइड नोट में कही ये बात

jantaserishta.com
21 Sept 2022 8:43 AM IST
कर ली आत्महत्या, छात्रा ने सुसाइड नोट में कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली में जाकिर हुसैन कॉलेज की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 19 सितंबर देर शाम की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है.
जानकारी के मुताबिक, 20 साल की छात्रा का नाम विशाखा था और वो हरियाणा के गन्नौर की रहने वाली थी. वह जाकिर हुसैन कॉलेज में बीए हॉनर्स पॉलिटिकल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी.
पुलिस को छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छात्रा किसी बीमारी से ग्रस्त थी जिसकी वजह से परेशान रह रही थी.
छात्रा के खुदकुशी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना के बाद पुलिस कॉलेज के कर्मचारी, छात्रा के दोस्त और परिजनों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया. इस घटना के बाद कॉलेज में मातम पसर गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story