भारत
आत्महत्या की: एक दो नहीं 6 लोगों ने, 5 की मौत, इलाके में सनसनी
jantaserishta.com
10 Nov 2022 8:37 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
नवादा: बिहार के नवादा से सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदर्श सोसायटी में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज में डूबा था और वसूली की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया।
जानकारी के मुताबिक परिवार के मुखिया की पहचान केदारनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। वह मूलरूप से रजौली का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ नवादा शहर के न्यू एरिया में किराये के मकान में रह रहा था। केदारनाथ गुप्ता नवादा में ही कारोबार करता था, उसी के सिलसिले में उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था जिसे वह चुका नहीं पाया।
बताया जा रहा है कि कर्जदाता केदारनाथ गुप्ता पर पैसा चुकाने का दबाव बना रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से तंग आकर पूरे परिवार ने सामूहिक रूप से यह खौफनाक कदम उठाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में केदारनाथ गुप्ता, उसकी पत्नी अनिता और तीन बच्चे शामिल हैं। इन्होंने अपने घर के बजाय वहां से दूर आदर्श सोसायटी इलाके में जाकर सुसाइड किया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





