भारत
सिरफिरे आशिक का कारनामा, युवती को गोली मारने के बाद खुदकुशी की
jantaserishta.com
12 May 2023 3:30 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुरैना (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक सिरफिरे आशिक ने पहले युवती की गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की बाद में मौत हो गई। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
यह मामला जौरा थाना क्षेत्र का है। यहां के विजय प्रजापति को माला पिरोने का काम करने वाली सोनिया से प्रेम था। इसी के चलते हैं वह शुक्रवार को हनुमान चौराहे पर पहुंचा और मंदिर में सोनिया से बातचीत करने लगा। दोनों में पहले तो बातचीत सामान्य हुई, मगर बाद में विवाद की स्थिति बन गई, जिस पर विजय ने अपनी कमर में फंसाए कट्टे को बाहर निकाला और सोनिया को गोली मार दी।
पुलिस के मुताबिक गोली लगते ही सोनिया जमीन पर गिर पड़ी और विजय मौके से भागने लगा। बाजार में भीड़ होने के कारण विजय को लगा कि वह पकड़ा जाएगा, लिहाजा उसने कुछ ही दूरी पर जाकर कट्टे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली और वह भी वहीं जमीन पर गिर गया।
पुलिस ने विजय और सोनिया को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा मगर वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आखिर यह घटनाक्रम क्यों हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे प्रेम प्रसंग से जरूर जोड़ा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





