भारत

संदिग्ध कार और विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप: मुकेश अम्बानी के बंगले के बाहर कमांडो ने संभाला मोर्चा, जाने लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
26 Feb 2021 8:22 AM IST
संदिग्ध कार और विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप: मुकेश अम्बानी के बंगले के बाहर कमांडो ने संभाला मोर्चा, जाने लेटेस्ट अपडेट
x

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी के बंगले एंटीलिया के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी और 20 जिलेटिन की छड़ें मिली हैं. मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. सूचना मिलते पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गाड़ी की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, मुकेश अंबानी के घर के पास काफी सुरक्षा रहती है. संदिग्ध स्कॉर्पियो को गुरुवार को मुंबई के पेडर रोड स्थित अंबानी के निवास स्थान एंटीलिया के पास देखा गया. संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने के बाद अंबानी के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया जिसके बाद कई पुलिसकर्मी और कमांडो मौके पर पहुंचे.
आश्चर्य की बात ये है कि स्कॉर्पियो के अंदर से कुछ नंबर प्लेट भी मिलीं हैं. वाहन के अंदर मिलीं नंबर प्लेटों की भी जांच की जा रही है.
इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल जांच मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है, हालांकि एटीएस के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं कि कोई आतंकी एंगल तो नहीं है.
बता दें कि मुकेश अंबानी का घर लगभग 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है. इसे दुनिया का सबसे महंगे घरों में से एक माना जाता है. इस‍का नाम 'एंटीलिया' है. कहा जाता है कि अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इसका नाम 'एंटीलिया' रखा गया है.
महल जैसे दिखने वाले इस घर की ऊंचाई 27 मंजिल है. ये घर कुल 4,00,000 स्‍क्‍वायर फीट में बना है. खास बात ये है कि घर के हर कमरे का इंटीरियर दूसरे से अलग दिखता है. 'एंटीलिया' वर्ष 2010 में बनकर तैयार हुआ था. इस घर की चर्चा पूरी दुनिया में होती रहती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story