भारत

अवैध संबंध के चलते हुई थी कमांडेंट के ड्राइवर की हत्या, दंपति को कर रहा था ब्लैकमेल

Admin2
28 Jun 2021 10:16 PM IST
अवैध संबंध के चलते हुई थी कमांडेंट के ड्राइवर की हत्या, दंपति को कर रहा था ब्लैकमेल
x
पहले से की थी तैयारी

आगरा। शहर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. आगरा में एक युवक ने पहले अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए और फिर उसके साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया. बाद में अपने ही दोस्त को ब्लैकमेल भी करने लगा. इस बात से परेशान होकर पति ने उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया. जानकारी के अनुसार नीरज नामक आरपीएफ कमांडेंट के ड्राइवर की गुमशुदगी का मामला 25 जून को दर्ज हुआ था. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या हो गई है और शव को जमीन में दफना दिया गया है.

जमकर पी शराब फिर हथौड़े से कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि नीरज के अवैध संबंध उसी के दोस्त विनोद की पत्नी के साथ थे. नीरज ने उसके साथ अश्लील वीडियो भी बना रखे थे और विनोद को आए दिन वीडियो दिखा कर धमकी देता व ब्लैकमेल करता था. इसी बात से परेशान होकर विनोद ने नीरज की हत्या करने का षड़यंत्र रचा. उसने पार्टी के नाम पर नीरज को आमंत्रित किया और जमकर शराब पिलाई. फिर नशे में ही नीरज के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए. नीरज की मौके पर ही मौत हो गई.

विनोद ने नीरज की हत्या की तैयारी पहले से की थी. नीरज के पार्टी में आने से पहले ही विनोद ने एक बड़ा गड्ढा खोद लिया था. साथ ही नमक की बोरी भी वो ले आया था. नीरज की हत्या करने के बाद उसने नीरज के शव को गड्ढे में दबा कर नमक डाल दिया. जिससे शव जल्दी गल जाए. हत्या के बाद उसने हथौड़ा और फावड़ा तालाब में फेंक दिया. मामले का खुलासा होने के साथ ही पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है और नीरज के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Next Story