भारत

दिल्ली AIIMS की कमान! डॉ एम श्रीनिवास नए डायरेक्टर बने

jantaserishta.com
23 Sept 2022 3:08 PM IST
दिल्ली AIIMS की कमान! डॉ एम श्रीनिवास नए डायरेक्टर बने
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वे डॉ रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) की जगह लेंगे.

नई दिल्ली: डॉ एम श्रीनिवास (Dr M Shrinivas) AIIMS दिल्ली के नए डायरेक्टर होंगे. वे डॉ रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) की जगह लेंगे. श्रीनिवास अभी एसिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल हैदराबाद (ESIC Medical College) के डीन थे.

डॉक्टर गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त होने वाला था, लेकिन उनके कार्यकाल को 24 जून 2022 तक तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था, क्योंकि प्रधान मंत्री के नेतृत्व वाला पैनल प्रमुख पद के लिए उम्मीदवारों की जांच की प्रक्रिया में था.
AIIMS के नए डायरेक्टर के नाम पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने किया. इस समिति के सदस्यों में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग सचिव राजेश एस. गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन शामिल हैं.
AIIMS के निदेशक के तौर पर गुलेरिया का कोरोना को लेकर दिए सुझाव ना केवल लोगों ने माना बल्कि कई तरह से भ्रम को गुलेरिया ने अपना साफगाई से दूर भी किया. पेशे से पलमोलॉजिस्ट गुलेरिया ने प्रदूषण से फेफड़े पर पड़ने वाला दुष्प्राभावों के बारे में काफी गहन अध्ययन भी किया है. तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे पर गुलरिया के ऑक्सीजन की कमी वाले ट्वीट पर सियासी तीर भी चले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story