भारत

परफॉर्म नहीं कर पाएंगे कॉमेडियन वीर दास, इस राज्य में लगाया गया बैन

jantaserishta.com
18 Nov 2021 5:53 PM IST
परफॉर्म नहीं कर पाएंगे कॉमेडियन वीर दास, इस राज्य में लगाया गया बैन
x

Comedian Vir Das Controversy: मध्य प्रदेश में कॉमेडियन वीर दास (Comedian Vir Das) शो नहीं कर सकेंगे. स्टैंडअप पर विवाद खड़ा होने के बाद राज्य सरकार दास के कार्यक्रम की इजाजत नहीं देगी. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने आज स्पष्ट कर दिया है. 13 नवंबर को अमेरिका में कार्यक्रम के दौरान दास ने महिलाओं की सुरक्षा, कोविड -19, प्रदूषण और किसान के विरोध जैसे मुद्दों पर 'दो भारत' की तुलना की थी. 15 नवंबर को यूट्यूब चैनल पर कॉमेडियन ने मोनोलॉग का एक वीडियो क्लिप अपलोड किया. करीब 7 मिनट का अपलोड वीडियो जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में कार्यक्रम का था.

वीडियो वायरल होने के बाद भारत में राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया और दास को देश विरोधी कहा जाने लगा. बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता आदित्य झा ने दास के खिलाफ कथित रूप से देश का अपमान करने के लिए दिल्ली पुलिस को शिकायत दी. पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) दीपक यादव ने शिकायत की जांच करने की बात कही. उन्होंने कहा कि उनका इरादा देश को अपमानित करने का नहीं था.


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा, "ऐसे मसखरे को हम कार्यक्रम करने नहीं देंगे. उनकी तरफ से माफी मांगने पर विचार किया जाएगा." उन्होंने दास पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल दास के समर्थक हैं. मिश्रा का हमला दास की आड़ में राहुल गांधी और कमलनाथ तक भी पहुंचा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों कांग्रेसी नेता भारत को विदेशी धरती पर बदनाम करते हैं. दास ने बयान जारी कर विवाद पर सफाई दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story