भारत
नए गाने से कॉमेडियन ने शिवसेना पर साधा निशाना, टकराव अब और तेज...
jantaserishta.com
25 March 2025 4:25 PM IST

x
शेयर किया वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा किए गए चुटकुलों को लेकर विवाद हो गया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गर्म है. बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए उस इमारत (द हैबिटेट) के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया है, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुनाल कामरा का वीडियो शूट किया गया था. कामरा के वीडियो को लेकर शिवसैनिकों ने सोमवार को द हैबिटेट में जमकर तोड़फोड़ की थी. अब कामरा ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर कर शिवसेना पर तंज कसा है. कुणाल ने अपने वकील के जरिए मुंबई पुलिस को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है.
कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कामरा गाते हैं, 'हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश. होंने नगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर पुलिस के पंगे चारों ओर. एक दिन मन में नथूराम, हरकतें आसाराम. 'हम होंगे कंगाल एक दिन' गाने के साथ ही वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने द हैबिटेट में तोड़फोड़ मचाया है.
कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर की गई टिप्पणी का मुद्दा मंगलवार को संसद में भी उठा. शिवसेना सांसद धैर्यशील संभाजीराव माने ने कामरा का नाम लिए बिने मुद्दे को उठाया और ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने की मांग की.
नगर निगम के दिशा-निर्देशों के तहत स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का वीडियो जहां शूट किया गया था, उस इमारत के अवैध हिस्सों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार को बीएमसी ने द हैबिटेट के टेरस पर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था. आज (मंगलवार) को भी बीएमसी की कार्रवाई जारी है.
Tagsकॉमेडियन कुणाल कामराकुणाल कामराकुणाल कामरा नया वीडियोComedian Kunal KamraKunal KamraKunal Kamra new video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





