भारत
सिविल लाइंस में भारी बारिश के कारण गिरी कॉलोनी की दीवार, दो की मौत
jantaserishta.com
29 July 2025 4:10 PM IST

x
बड़ा हादसा सामने आया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना सिविल लाइंस इलाके में स्थित सहगल कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कॉलोनी में स्थित करीब 15 फीट ऊंची दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा को मंगलवार सुबह 9:40 बजे हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई है। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
गौतम सहगल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9:40 बजे के आसपास पता चला कि दीवार ढह गई है। इस हादसे का कारण कुछ प्राइवेट बिल्डर हैं, जो दीवार के पीछे कोई अवैध निर्माण कर रहे थे। उन्होंने एक दीवार बनाई थी, जिसका भार हमारी कॉलोनी की दीवार पर आया और वह बारिश के कारण अचानक गिर गई। इस हादसे में चार लोग दब गए थे, जिनमें दो की मौत हुई है और दो घायल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारी कॉलोनी दिल्ली के उपराज्यपाल के आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद यहां अवैध निर्माण का काम चल रहा है। मैं मांग करता हूं कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कॉलोनी में रहने वाले दीपक खन्ना ने बताया कि बारिश के कारण कॉलोनी की दीवार गिरी है। इस हादसे में दो की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Tagsदिल्लीसिविल लाइंसभारी बारिश के कारण गिरी कॉलोनी की दीवारDelhiCivil LinesColony wall collapsed due to heavy rain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





