भारत

कर्नल विजय रावत ज्वाइन करेंगे बीजेपी, देश के पहले CDS बिपिन रावत के है भाई

jantaserishta.com
19 Jan 2022 11:36 AM IST
कर्नल विजय रावत ज्वाइन करेंगे बीजेपी, देश के पहले CDS बिपिन रावत के है भाई
x

नई दिल्ली: दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात भी की है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों में देहरादून में अधिकारिक तौर पर वह बीजेपी में शामिल होंगे. बता दें कि उत्तराखंड में अगले महीने 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.

न्यूज़ चैनल आजतक से बातचीत में कर्नल विजय रावत ने कहा भी कि मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं. वह बोले कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है. अगर बीजेपी कहेगी तो चुनाव भी लड़ूंगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story