भारत

अपराधियों के साथ सांठगांठ, SP ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

jantaserishta.com
12 Oct 2021 12:00 AM IST
अपराधियों के साथ सांठगांठ, SP ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
x
बड़ी खबर

जबलपुर: जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, इन सभी लोगों की अपराध में संलिप्तता पाई गई थी. बताया जा रहा है इन लोगों की अपराधियों के साथ सांठगांठ चल रही थी. जिसके चलते शहर में लगातार अपराध बढ़ रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महकमे को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी अपराधियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. जिसके चलते ही शहर में सट्टा पट्टी, अवैध शराब, जुआ जैसे अपराध फल फूल रहे थे.
पुलिस के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब छानबीन की तो आरोप सही पाए गए. लिहाजा इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे थाने की सफाई कर दी.
छापा पड़ने के पहले ही अपराधियों को कर देते थे अलर्ट
आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से जबलपुर शहर में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है. जिसमें चोरी, लूट अवैध शराब, सट्टा पट्टी, जुआ जैसे अपराध शामिल हैं. खबर के मुताबिक कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती थी. बताया जा रहा है कि जैसे पुलिस अपराधियों के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंचने वाली होती थी कि क्राइम ब्रांच वाले उन्हें पहल ही अलर्ट कर देते थे. जिसका फायदा उठाकर अपराधी मौके से भाग निकलते थे. जिसका नतीजा होता था कि आरोपी अपने मंसूबों को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे थे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story