पश्चिम बंगाल। मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज बीरभूम राज्य राजमार्ग पर बराला हाई स्कूल के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप वैन और बालू लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई. पिकअप वैन रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के एक घाट से लौट रही थी.