भारत

ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, 5 की मौत

jantaserishta.com
16 Aug 2023 9:29 AM IST
ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, 5 की मौत
x
तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।
हैदराबाद: तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना वर्धन्नापेट मंडल के येलांडा गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से एक की अस्‍पताल में मौत हो गई।
ऑटोरिक्शा वारंगल से थोरूर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस को संदेह है कि ट्रक चालक नशे में था। पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मृतक और घायल शहद बेचने का काम करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story