Top News

ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 गंभीर

jantaserishta.com
14 Dec 2023 4:38 PM IST
ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 गंभीर
x

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना इलाके में गुरुवार को महिन्द्रा पिकअप वैन और विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये।

हादसा नागल थाना क्षेत्र के नागल-टपरी रोड पर हुआ। देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीटू (32) और मोहित (22) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल अरविंद (20), अरुण(35), संजय(30), पुनीत(22) , गोविंद(15) और मोहित (18) का इलाज चल रहा है।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने पिकअप वैन और ऑटो को कब्जे मे लिया है। आरोपी पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story