
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एंबुलेंस और मिनी बस से टक्कर हो गई है। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई और 4 घायल हुए हैं।
शुक्रवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस और मिनी ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव की टीम ने ट्रक और एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। आसपास के गांव के लोगों ने भी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम की मदद की। आसपास के लोगों के मुताबिक एंबुलेंस रॉन्ग साइड से काफी तेज जा रही थी। घटना मसूरी थाना क्षेत्र के सिकरोड के पास डीएमई पर हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





