भारत
कॉलेज छात्रा का चाकू मारकर किया अपहरण, अस्पताल में खुद कराया भर्ती
jantaserishta.com
28 Aug 2023 4:56 PM IST

x
चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
रामनगर: कर्नाटक के रामनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पहले तो एक कॉलेज की छात्रा को चाकू मारकर उसका अपहरण कर लिया गया। मगर, बाद में अपहरणकर्ता ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार लड़की की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार लड़की को आरोपी और उसके साथियों ने रामनगर शहर में कॉलेज के प्रवेश द्वार पर रोक लिया था। अपहरणकर्ता ने उसके कंधे और हाथ पर चाकू मारा। जब वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ी तो अपहरणकर्ताओं ने उसे अपनी कार में खींच लिया और मौके से भाग निकले। अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे, जबकि स्थानीय लोगों और छात्रों ने उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए कार पर पथराव किया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और अपहरणकर्ता को हिरासत में लेते हुए कार को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और पीड़िता दोनों रामनगर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि यह एकतरफा प्यार का मामला है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि सही कारण का जल्द ही पता लगाया जाएगा और मामले के संबंध में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की आईसीयू में भर्ती है और उसका बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





