भारत
कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, समुद्र किनारे दरिंदगी
jantaserishta.com
16 Sept 2025 8:10 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पैसे मांगे.
पुरी: ओडिशा के पुरी जिले में एक समुद्र तट के पास 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने सोमवार को एक एजेंसी को दी. बलात्कार के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है.
अधिकारी के मुताबिक यह घटना ब्रह्मगिरी थाना क्षेत्र में बलिहारचंडी मंदिर के पास दोपहर के समय हुई, जब महिला और उसका पुरुष साथी कुछ समय बिताने के लिए मंदिर के पास एक जगह गए थे. हालांकि, इस दौरान वहां स्थानीय युवकों का एक ग्रुप भी पहुंच गया और चुपके से दोनों की तस्वीरें खींच और वीडियो भी बना लिया.
इसके बाद ग्रुप ने दोनों से पैसे की भी मांग की. वहीं, जब पैसे देने से इनकार कर दिया गया तो छात्रा के साथ ग्रुप के लड़कों ने रेप किया. पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि ब्रह्मगिरी पुलिस स्टेशन में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है.
मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि जब छात्रा और उसके साथ ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो समूह के दो लोगों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि समूह के अन्य सदस्यों ने सामूहिक बलात्कार से पहले पीड़िता के पुरुष साथी के हाथ बांध दिए थे.
घटना शनिवार को हुई, लेकिन पीड़िता ने कथित यौन उत्पीड़न के सदमे से उबरने के बाद सोमवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई. एसपी ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





