भारत

प्राइवेट वीडियो सामने आने पर कॉलेज छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
31 July 2023 9:42 AM IST
प्राइवेट वीडियो सामने आने पर कॉलेज छात्र-छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी
x
दोनों के परिवारों को भी क्लिप के बारे में पता चला।
बेंगलुरु: कर्नाटक के दावणगेरे में एक निजी कॉलेज के दो छात्रों ने अंतरंग पलों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आत्महत्या कर ली। कॉलेज की छत पर लड़के और लड़की का अंतरंग दृश्‍य किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना उनकी जानकारी के शूट कर लिया था। ये दृश्य हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए और दोनों के परिवारों को भी क्लिप के बारे में पता चला।
लड़की ने शुक्रवार रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली और लड़के को इसकी जानकारी होने पर उसने देर रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि इस दृश्य को फिल्माने वाले व्यक्ति और इसे प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान के संबंध में जांच जारी है। दावणगेरेे के पुलिस अधीक्षक के. अरुण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी। लड़के और लड़की के परिवार पहले ही दावणगेरे जिला पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story