भारत

कॉलेज छात्र को अगवा कर किया आग के हवाले, हालत गंभीर

jantaserishta.com
16 July 2023 12:09 PM IST
कॉलेज छात्र को अगवा कर किया आग के हवाले, हालत गंभीर
x
दिल दहला देने वाला मामला।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाले मामले में एक कॉलेज छात्र का अपहरण कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़ित को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कॉलेज छात्र शशांक आर.आर.नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, शशांक मैसूरु की एक दूर की रिश्तेदार लड़की से प्यार करता था। दोनों के परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। 3 जुलाई को जब लड़की बेंगलुरु आई तो शशांक उसे अपने घर ले गया। इस बात की जानकारी जब लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों को हुई तो उन्होंने पिछले सोमवार (10 जुलाई) को घर में घुसकर शशांक पर हमला कर दिया और लड़की को अपने साथ ले गए।
शनिवार को शशांक अपने कॉलेज गया और उसके पिता रंगनाथ उसे छोड़ने गए। कॉलेज खत्म करने के बाद जब शहांक बस का इंतजार कर रहा था, तभी बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और जला दिया। किसी तरह शशांक ने आग पर काबू पाया और लोगों की मदद से अपने परिवार से संपर्क किया।
शशांक का पूरा शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story