भारत

कॉलेज के प्रवक्ता को प्रेमिका से मिली धमकी, फंदा लगाकर किया सुसाइड

Nilmani Pal
16 May 2026 6:49 AM IST
कॉलेज के प्रवक्ता को प्रेमिका से मिली धमकी, फंदा लगाकर किया सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका से विवाद और जेल भिजवाने की धमकी देने से परेशान राजकीय इंटर कॉलेज बरौर के प्रवक्ता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने प्रेमिका और उसके भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोरखपुर के गोला थाने के सुअरज गांव के रहने वाले राजबली के बेटे 26 साल के वशिष्ठ मुनि नवाबगंज के बरौर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता थे। वह इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी में सत्यपाल सिंह के मकान में ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे राजबली ने वशिष्ठ मुनि को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उन्होंने मकान मालिक सत्यपाल को फोन करके देखने को कहा। सत्यपाल ने उनके कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

पुलिस ने वशिष्ठ मुनि के कमरे में तलाशी ली तो वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका और उसके भाइयों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है कि उसने काफी रुपये उनसे ले लिए और उन्हें व पिता को जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की प्रेमिका से लड़ाई होने और उन्हें व पिता को जेल भिजवाने की धमकी देने संबंधी मैसेज सामने आए। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story