भारत

सुर्खियों में कलेक्टर! खुद पर लगाया 100 रुपए का जुर्माना, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

jantaserishta.com
2 Dec 2020 8:32 AM IST
सुर्खियों में कलेक्टर! खुद पर लगाया 100 रुपए का जुर्माना, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ
x

आपने कलेक्टर या आला अधिकारियों को अपने अधीनस्थों या दूसरों पर जुर्माना लगाते तो कई बार देखा होगा लेकिन मध्य प्रदेश में एक कलेक्टर खुद पर जुर्माना लगाकर सुर्खियों में आ गए हैं.

ये हैं राजगढ़ के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह जिन्होंने जनता से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं कर पाने पर खुद के ऊपर ही जुर्माना लगा दिया. दरअसल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक बुलाई थी. इस दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में करीब 1,140 शिकायतों के लंबित होने पर अलग-अलग विभागों पर 100 रुपये प्रति शिकायत के हिसाब से 1 लाख 13 हजार से अधिक जुर्माना लगाया.
इन शिकायतों में एक शिकायत खुद कलेक्टर से जुड़ी हुई थी. ऐसे में कलेक्टर ने खुद पर ही 100 रुपये का जुर्माना लगा दिया. इसके अलावा लापरवाही बरतने वालों पर भी कलेक्टर की गाज गिरी. बैठक के दौरान कलेक्टर ने सहायक क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी छापीहेड़ा, पिपलिया कला के एमएस मंसूरी और पीएस दांगी को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए.
इसके अलावा सारंगपुर तहसीलदार, जनपद सीईओ सारंगपुर, जिला शिक्षा अधिकारी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं. राजगढ़ तहसीलदार को भी कलेक्टर ने बिना कारण बताए बैठक में हाजिर ना होने पर नोटिस दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story