भारत

कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित

Nilmani Pal
21 July 2022 11:49 AM IST
कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित
x

भोपाल। जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, इस खबर के बाद कलेक्टर के संपर्क में रहे सभी अधिकारियों को क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव मतगणना के दौरान 20 से अधिक अधिकारी कलेक्टर के संपर्क में रहे हैं। बैरसिया नगर पालिका चुनाव मतगणना में कलेक्टर मुस्तैद थे। उसके बाद से ही उनमें कोरोना के लक्षण ​नजर आए हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारता नजर आ रहा है।

Next Story