भारत

कलेक्टर ने दिखाई सकती, जिला परिषद के अध्यक्ष के ऊपर ठोका जुर्माना, ये है वजह

Rounak Dey
17 Feb 2021 7:58 AM IST
कलेक्टर ने दिखाई सकती, जिला परिषद के अध्यक्ष के ऊपर ठोका जुर्माना, ये है वजह
x

फाइल फोटो 

जुर्माना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पालघर जिला परिषद की अध्यक्ष भारती कांबडी पर मंगलवार को सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के लिए जुर्माना लगाया गया।

जिला कलेक्टर (डीएम) डॉ. माणिक गुरसाल ने अपने कार्यालय में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांबडी भी मौजूद थीं। कलेक्टर ने देखा कि जिला परिषद अध्यक्ष ने अनिवार्य फेस मास्क नहीं लगा रखा है। जिले के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें मौके पर ही 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया और कलेक्टर कार्यालय ने उन्हें उसी समय एक मास्क दिया। गुरसाल ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए क्योंकि कोविड-19 महामारी खत्म नहीं हुई है।
Next Story