कलेक्टर ने जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने किया अपील

जशपुर। मुख्यमंत्री साय ने विडियो कांफ्रेस के माध्यम से मुख्य सचिव व डीजीपी की उपस्थिति में सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संसद में पारित नये कानून के हिट एण्ड रन के विरोध में हड़ताल पर जाने वाले वाहन चालकों की जनजीवन पर असर को लेकर चर्चा …
जशपुर। मुख्यमंत्री साय ने विडियो कांफ्रेस के माध्यम से मुख्य सचिव व डीजीपी की उपस्थिति में सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संसद में पारित नये कानून के हिट एण्ड रन के विरोध में हड़ताल पर जाने वाले वाहन चालकों की जनजीवन पर असर को लेकर चर्चा की गई एवं आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के लिए समस्त अधिकारियों को दिए निर्देश गए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने भ्रामक जानकारी न फैलने पाए और जनता तक सही जानकारी पहुँचे इस अधिकारी विशेष ध्यान रखें। साथ ही अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कार्यवाही किया जाए। उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल, खाद्यान्न, दवाइयां, एवं अन्य नागरिक आवश्यकताओं की पूर्ति लगातार होने चाहिए। इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से जिले के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी राजेश देवांगन, खाद्य अधिकारी एवं परिवाहन अधिकारी ऑनलाईन के माध्यम से सीधे जुड़े थे। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पेट्रोल डीजल, खाद्यान, दवाईयॉ, नागरिक आपूर्ति एवं आवश्यकताओं की सामग्रियों को सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। जिले के सभी 51 पेट्रोल पंप में पेट्रोल उपलब्ध है। नये कानून में हिट एण्ड रन केस में संशोधन से दुर्घटना करने वाले प्रभावित होगें। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उक्त कानून को बनाया गया है। आम जनता एवं वाहन चालक भ्रमित न हो। लापरवाही पूर्वक चलाकर दुर्घटना होने में कमी होगी। कलेक्टर ने जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
