भारत
नक्सली हमले में सहकर्मियों की मौत, पुलिस वालों ने नहीं मनाई होली
Shantanu Roy
26 March 2024 3:43 PM IST

x
चतरा। झारखंड में चतरा जिले के पुलिसकर्मियों ने पिछले महीने क्सली हमले में अपने सहकर्मियों के मारे जाने के कारण सोमवार को होली का त्योहार नहीं मनाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सात फरवरी को हुए नक्सली हमले में कांस्टेबल सिकंदर सिंह और सुक्खाराम की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडे ने कहा कि सिंह और सुक्खाराम के मारे जाने के कारण होली न मनाने का निर्णय किया गया। नक्सलियों ने पुलिस टीम पर उस वक्त हमला किया था, जब टीम चतरा जिले के सदर थाना अंतर्गत गम्हारतरी गांव में अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर लौट रही थी।
Next Story





