भारत

Delhi Weather: दिल्ली में 36 साल बाद सबसे ठंडा मई का महीना

jantaserishta.com
1 Jun 2023 3:04 PM IST
Delhi Weather: दिल्ली में 36 साल बाद सबसे ठंडा मई का महीना
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली ने 36 साल बाद सबसे ठंडा और ताजा मई का अनुभव किया। भारी बारिश के चलते इस साल औसत अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में लोगों ने भी जून की शुरूआत ठंडे मौसम के साथ देखी। आसमान में बादल छाए रहे और हाल ही में हुई बारिश का असर बना रहा। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुख्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने और पूरे दिन हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, दिल्ली, एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा, टूंडला, आगरा, जजाऊ (यूपी) डीग, भरतपुर (राजस्थान) में हल्की बारिश हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story