भारत

मध्य प्रदेश में शीतलहर की दस्तक

jantaserishta.com
21 Nov 2022 11:30 AM IST
मध्य प्रदेश में शीतलहर की दस्तक
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है और राज्य के कई हिस्सों में तो शीत लहर ने भी दस्तक दे दी है। राज्य में खजुराहो सबसे ठंडा रहा जहां तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में ठंड का असर बढ़ रहा है और जबलपुर, मलाजखंड, खरगोन, खजुराहो, नौगांव में शीतलहर का प्रकोप रहा। शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम हो गया है। खजुराहो में तो छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बैतूल, खरगोन, सिवनी, छतरपुर और जबलपुर में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story