भारत

कार ब्लास्ट मामला: पुलिस घर-घर जाकर कर रही सर्वे, जानें वजह

jantaserishta.com
5 Nov 2022 3:09 PM IST
कार ब्लास्ट मामला: पुलिस घर-घर जाकर कर रही सर्वे, जानें वजह
x
चेन्नई (आईएएनएस)| कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस अब शहर के निवासियों के घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। मृतक जमीशा मुबीन के आवास पर की गई छापेमारी में, तमिलनाडु पुलिस को कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जिनमें कुछ आईएसआईएस विचारधारा के है।
पुलिस ने बिल्डिंग के मालिकों को पहचान प्रमाण, परिवार का विवरण, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, पिछला पता और काम की प्रकृति के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है।
कोयंबटूर पुलिस शहर के निवासियों का डेटा बैंक एकत्र करने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस ने मकान मालिकों को अलर्ट रहने के लिए कहा है और संदिग्ध लगने पर उसका विवरण पुलिस को पेश करने को कहा है। किरायेदार द्वारा कमरा खाली करने पर भी मालिकों को पुलिस को सूचित करना होगा।
गौरतलब है कि मृतक मुबीन पिछले एक महीने से संगमेश्वर मंदिर के पास कोट्टैमेडु में एचएमपीआर गली में आवासीय परिसर की पहली मंजिल पर रह रहा था।
एक खुफिया रिपोर्ट में 96 लोगों की लिस्ट है, जिन्हें पुलिस निगरानी में रखा जाना था और उसमें मुबीन 89वें स्थान पर था। मुबीन का आवासीय पता तब विन्सेंट रोड था, लेकिन वह बाद में एच.एम.पी.आर गली में शिफ्ट हो गया।
कोयंबटूर पुलिस डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है और स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपने किरायेदारों का विवरण प्रस्तुत करने के लिए घर के मालिकों से बातचीत कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story