भारत
कोयंबटूर और मंगलुरु विस्फोट मामला: एनआईए ने 40 ठिकानों पर मारे छापे
jantaserishta.com
15 Feb 2023 3:29 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कोयंबटूर और मंगलुरु बम विस्फोट मामलों के संबंध में तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारी ने कहा, तमिलनाडु के कोयम्बटूर, त्रिची, नीलगिरी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, चेन्नई, तिरुवन्नामलाई, डिंडीगुल, माइलादुथुराई, कृष्णागिरी, कन्याकुमारी, तिरुपुर, कोयंबटूर और तेनकासी में, केरल के एनार्कुलम जिलों में और कर्नाटक के मैसूर में विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों के घरों पर छापे मारे गए।
पहला मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर के कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने विस्फोटकों से लदी एक कार में बम विस्फोट से जुड़ा है। 29 वर्षीय आरोपी जमेशा मुबीन, जो आईएस का सदस्य था, ने एक आत्मघाती हमले को अंजाम देने की योजना बनायी थी।
यह मामला शुरू में 23 अक्टूबर, 2022 को पीएस उक्कड़म, कोयंबटूर, तमिलनाडु में दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया।
दूसरा मामला, एक प्रेशर कुकर बम/इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट से संबंधित है, जो 19 नवंबर, 2022 को कर्नाटक राज्य के मंगलुरु शहर में एक चलते हुए ऑटो-रिक्शा में हुआ था। आरोपी बम को सार्वजनिक स्थान पर लगाने के लिए ले जा रहा था।
प्रारंभ में 20 नवंबर, 2022 को पीएस कंकनाडी में मामला दर्ज किया गया था, बाद में इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।
एनआईए ने कहा, आज की गई छापेमारी में बड़ी संख्या में डिजिटल डिवाइस और दोनों मामलों में चार लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है।
दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।
Tagsकोयंबटूरमंगलुरुएनआईएएनआईए छापाविस्फोट मामलाविस्फोटcoimbatoremangaluruniania raidblast caseexplosion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





