भारत

आचार संहिता उल्लंघन ब्रेकिंग: सीएम की पत्नी पार्टी सिंबल के साथ वोटिंग सेंटर पहुंचीं, पुलिस ने बाहर निकाला

jantaserishta.com
14 Feb 2022 1:54 PM IST
आचार संहिता उल्लंघन ब्रेकिंग: सीएम की पत्नी पार्टी सिंबल के साथ वोटिंग सेंटर पहुंचीं, पुलिस ने बाहर निकाला
x
इसपर पुलिस ने एतराज जताया और उनको बाहर निकाला गया.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया. वह अपना वोट ना होते हुए भी वोटिंग सेंटर के अंदर पहुंचीं. वह आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए ना सिर्फ वोटिंग सेंटर के दरवाजे पर पहुंचीं, बल्कि उस वक्त उनके पास बीजेपी का पार्टी सिंबल, प्रचार सामग्री भी थी. इसपर पुलिस ने एतराज जताया और उनको बाहर निकाला गया.

देहरादून की चकराता सीट पर सबसे ज्यादा मतदान
देहरादून जनपद में 11 बजे तक 19.53 प्रतिशत मतदान हुआ. चकराता में सबसे ज्यादा 25.59 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.
चकराता- 25.59%
विकासनगर – 23.55 %
धर्मपुर – 18.80%
सहसपुर- 22.05%
रायपुर – 19.61%
राजपुर 15.56% –
देहरादून कैंट – 17.64%
मसूरी – 18.46%
डोईवाला – 19.54%
ऋषिकेश – 16.75%
रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया.
सतपाल महाराज ने डाला वोट
उत्तराखंड में भाजपा के सीनियर नेता सतपाल महाराज ने पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में वोट डाला. उन्होंने कहा कि आज चौबट्टाखाल विधानसभा में मैंने पहला वोट डाला. सभी लोगों से आग्रह हैं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story